कोतवाली में रील,युवती ने माफी मांगी, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई,देखिए विडिओ

Must Read

आज जेल होई, कल बेल होई’ गाने पर रील बना कर इंस्टाग्राम में किया था वायरल, अब डिलीट किया

कोरबा। सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक अब पुलिस थानों तक पहुंचने लगा है। कोरबा में एक युवती को कोतवाली परिसर स्थित संवेदना कक्ष में ‘आज जेल होई, कल बेल होई…’ गाने पर रील बनाना महंगा पड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जहां युवती पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है वहीं, युवती ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है।


कोतवाली में कल ही प्रभार लेने वाले थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले युवती किसी मामले में शिकायत करने कोतवाली आई थी किंतु शिकायत किया नहीं। इसी दौरान ने कोतवाली परिसर में उक्त गाने पर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर रील के रूप में पोस्ट किया था। रील वायरल होकर समाचारों के जरिए सामने आने के बाद पुलिस का ध्यान इस ओर गया। कोतवाली पुलिस ने पुरानी बस्ती निवासी इस युवती पर bnss की धारा 126, 135 (3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
दूसरी तरफ, मामले में युवती ने एक अन्य वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। 

युवती ने कहा है कि अब दुबारा ऐसा नहीं होगा। उसने अपना रील कहीं भी वायरल नहीं करने की भी अपील करते हुए बताया कि उसने इंस्टाग्राम से यह पोस्ट डिलीट कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने उससे बॉन्ड भरवाकर भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी।
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना या अन्य संवेदनशील सरकारी परिसरों में सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के दौरान मर्यादा और नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के चक्कर में कानून और व्यवस्था का मजाक बनाने जैसी गतिविधियां परेशानी का कारण बन सकती हैं।

- Advertisement -
Latest News

ब्रेकिंगन्यूज कोरबा : सीतामणि हटरी में खूनी विवाद, दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला; अस्पताल में भर्ती,देखिए विडिओ

दुकान के सामने गिट्टी और सामान रखने को लेकर हुआ विवाद, रोशन साहू के गाल पर आई गंभीर चोट;...

More Articles Like This