कोयले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, केबिन में बुरी तरह फंसा चालक

Must Read

 

कोरबा:   कोरबा जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां फिर एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां उरगा थाना क्षेत्र में एक कोयले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फंसा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर चालक को वाहन से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा उरगा थाना अंतर्गत ग्राम कोटमेर के पास हुआ है। हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे घायल चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कार्यवाही कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This