कोरकोमा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षित बचपन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Must Read

कोरबा। सामुदायिक जागरूकता अभियान के तहत 30 अक्टूबर 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं बाल संरक्षण को लेकर संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी, मनोरोग विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक शाक्य एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) श्री पद्माकर शिंदे के निर्देशन में किया गया।

इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के सुरक्षित बचपन अभियान तथा बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायालय की सचिव कु. डिम्पल एवं मनोरोग विभाग से सोशल वर्कर (PSW) श्री ताराचंद श्रीवास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित बचपन, बाल अधिकारों, लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूकता तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से संबंधित जानकारी दी गई। इस संयुक्त पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति सजग बनाना रहा।

- Advertisement -
Latest News

तिलकेजा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोरबा। सामुदायिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत 31 अक्टूबर 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलकेजा में मानसिक स्वास्थ्य एवं...

More Articles Like This