कोरबा: घर के सामने खून से लथपथ मिला ग्रामीण का शव, दो लोगों पर हत्या का आरोप…..

Must Read

घरेलू विवाद में तीर-धनुष और सब्बल से हमला करने का आरोप, श्यांग थाना पुलिस ने BNS की धारा 103(1) और 3(5) के तहत दर्ज किया मामला

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिमकेंदा सिरकी डुगरू में एक ग्रामीण का शव उसके घर के सामने खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर तीर-धनुष और सब्बल से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पत्नी बुधवारी कोरवा ने 11 अक्टूबर की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसने आरोप लगाया कि घरेलू विवाद को लेकर अघन कोरवा और नंदू कोरवा ने उसके पति रामदुलार कोरवा पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने अघन कोरवा (22) और नंदू कोरवा (65), दोनों निवासी ग्राम सिमकेंदा सिरकी डुगरू, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद ही हो सकेगी।

- Advertisement -
Latest News

🚨 कोरबा में NHAI के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! जाम से परेशान यात्रियों के मामले में न्यायालय में परिवाद दायर,देखिए विडिओ

कोरबा, छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर मदनपुर घाट में ट्रेलर दुर्घटना के बाद कई घंटों तक आवागमन बाधित रहने के...

More Articles Like This