कोरबा जिले में साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ, पहले दिन दिलाई गई साक्षरता की शपथ

Must Read


कोरबा, 1 सितंबर। जिले में 1 सितंबर से साक्षरता पखवाड़े का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। पखवाड़े के प्रथम दिन जिले के विभिन्न विकासखंडों, विद्यालयों एवं शासकीय कार्यालयों में साक्षरता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शिक्षकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं अन्य सहभागियों ने असाक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने और साक्षरता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


कलेक्टर कुणाल दुदावत, सीईओ प्रतीक जैन एवं डीईओ टी.पी. उपाध्याय के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा यह अभियान संचालित किया जा रहा है। शासकीय कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


घर-घर संपर्क से लेकर साक्षरता चौपाल तक होंगी गतिविधियां
साक्षरता पखवाड़े के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत असाक्षरों की पहचान, घर-घर संपर्क एवं सर्वेक्षण, उल्लास मोबाइल ऐप के माध्यम से नामांकन, साक्षरता चौपाल तथा विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


शिक्षक दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। विद्यार्थियों एवं नागरिकों को साक्षरता के प्रति जागरूक करने के लिए निबंध, चित्रकला, गीत, वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही नवाचारी शिक्षण सामग्री प्रदर्शन, वाचन गतिविधियां एवं डिजिटल साक्षरता से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।


जनभागीदारी से पूर्ण साक्षरता का लक्ष्य
जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।


जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा ने बताया कि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से ही कोरबा जिले को पूर्ण साक्षर बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अभियान के दौरान स्कूलों के बच्चों के लिए साक्षरता आधारित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को साक्षर बनाने के संकल्प के साथ किए जा रहे सामूहिक प्रयासों से कोरबा को और अधिक विकसित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ेगा।

- Advertisement -
Latest News

SECL देव माइनिंग में नौकरी के नाम पर 4 लाख की ठगी का आरोप, फर्जी गेटपास ने खड़े किए सवाल, जनदर्शन में हुई शिकायत…

कोरबा। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में कार्यरत ठेका कंपनी देव माइनिंग में नौकरी लगाने के नाम पर पांच बेरोजगार युवकों...

More Articles Like This