कोरबा। कोरबा जिले में 10 साल बाद भाजपा की वापसी के साथ कोरबा नगर निगम में महापौर पद पर संजू देवी राजपूत की जीत हुई हैं। भाजपा ने 45 पार्षदों के साथ चुनाव जीत लिया है, माना जा रहा हैं की कुछ निर्दलीय पार्षद भी भाजपा विचारधारा के साथ हैं। अब भाजपा के लिए अगली चुनौती सभापति पद की आसंदी चयन की बन गई है।
महापौर का पद सामान्य महिला के लिए रिजर्व था, जिसमे भाजपा ने चुनाव में रिकार्ड अंतर से जीत हासिल की। बताया जा रहा हैं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चल रही विकास योजनाओं ने इस चुनाव में अहम भूमिका निभाई।
अब सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न सभापति आसंदी पर कौन होगा ? जानकारी मिली हैं की इस पर भाजपा में गहन विचार-विमर्श और चर्चा चल रही हैं। अपुस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल और नरेंद्र देवांगन जैसे वरिष्ठ, लोकप्रिय और जनप्रिय नेता इस पद के लिए दौड़ में बने हुए हैं। बताया जा रहा हैं की नगर निगम के चुनाव परिणाम के बाद सभापति के चुनाव की प्रक्रिया भाजपा संगठन के निर्देशों के तहत पूरी होगी।
सभापति के चुनाव में कार्यवाही का संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी अहम् मानी जाती हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए ही भाजपा संगठन इसका निर्णय लेगा की सभापति के ताज से किसे नवाजा जाएगा। राजनैतिक हलकों में तो अनेक चर्चा तैर रही हैं, किंतु प्रमुख्तया भाजपा के तीन वरिष्ठ भाजपा नेताओ के गुणों का मूल्यांकन किया जा रहा हैं।















