कोरबा: बाघ के विचरण से जंगल क्षेत्र में अलर्ट, वन विभाग ने मुनादी कराने के निर्देश दिए

Must Read

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल के पसान क्षेत्र में बाघ के विचरण की सूचना मिलते ही वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। मरवाही वनमंडल से बाघ के यहां आने की जानकारी के बाद, वन परिक्षेत्र अधिकारी ने सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करने और ग्राम पंचायतों में मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं।

इस मुनादी के जरिए ग्रामीणों को सतर्क रहने और बाघ से संबंधित घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में सूचित किया जाएगा। वन विभाग ने वीडियो चैतमा ग्रुप में भी मुनादी का संदेश शेयर करने को कहा है, ताकि लोग किसी भी खतरे से बच सकें।

- Advertisement -
Latest News

खरौद के गढ़वा तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी से दहशत, ग्रामीणों को तालाब से दूर रहने की हिदायत

जांजगीर – चांपा। ग्राम खरौद स्थित गढ़वा तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल...

More Articles Like This