कोरबा ब्रेकिंग: विकलांग महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Must Read

कोरबा, 17 जून 2025। थाना उरगा पुलिस ने विकलांग महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी अमित सोनवानी (उम्र 39 वर्ष, निवासी खोड्डुल, थाना उरगा) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने 15 जून को थाना उरगा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि होली त्योहार के आसपास आरोपी अमित ने उसके घर में जबरन घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए बलात्कार किया, और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। इसके बाद 15 जून की सुबह भी आरोपी ने दोबारा घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 255/25 धारा 333, 296, 351(3), 115(2), 64(2)(ड़) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई। आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया

- Advertisement -
Latest News

🚨 ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच तेज, गिरिबाला सिंह के घर पहुंची टीम 🚨देखिए विडिओ

Twisha Sharma मौत मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए Central...

More Articles Like This