कोरबा: मंत्री के भाई के निर्विरोध पार्षद चुने जाने पर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया धन-सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

Must Read

कोरबा। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई नरेंद्र देवांगन के निर्विरोध पार्षद चुने जाने पर कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने दावा किया कि भाजपा ने धन और सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार उर्फ विक्की पर दबाव बनाया, जिससे उन्हें नामांकन वापस लेना पड़ा।

चौहान ने कहा कि हरीश कुमार फिलहाल डरे हुए हैं और उनका मोबाइल बंद है, वे संपर्क में नहीं हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कटघोरा नगर पालिका वार्ड नंबर 13 में भी कांग्रेस प्रत्याशी सीता बाई ने नामांकन नहीं भरा, जिससे भाजपा की शिवमति पटेल निर्विरोध चुन ली गईं।

- Advertisement -
Latest News

More Articles Like This