कोरबा: महापौर संजू देवी राजपूत के निवास पर होली मिलन समारोह, रंगों में सराबोर हुआ माहौल

Must Read

कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत के निवास पर आज प्रातःकाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के सभी पार्षद, गणमान्य नागरिक, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। सुबह से ही लोग महापौर को शुभकामनाएं देने पहुंचे। महापौर संजू देवी राजपूत ने सभी आगंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित विभिन्न प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति रही। रंगों और गुलाल से सराबोर माहौल में सभी ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली और एक-दूसरे को बधाई दी। पारंपरिक होली गीतों के बीच आनंदमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर स्वादिष्ट व्यंजनों का भी विशेष इंतजाम किया गया, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। हंसी-खुशी और भाईचारे के इस पर्व ने नगरवासियों को एकजुट करने का संदेश दिया।

वीडियो देखने के लिए लिंक को क्लिक करे-

https://youtu.be/z24-3O2cu-U?si=ZOwAa2TULo46vBPO

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...

More Articles Like This