कोरबा। आपने शायद ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा होगा। कोरबा के रवि चंदेल के वार्ड में इन दिनों एक हैंडपंप से लगातार 24 घंटे पानी निकल रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 15 दिनों से हैंडपंप में बिना किसी प्रयास के लगातार पानी आ रहा है।
ग्राउंड रिपोर्ट में देखा जा सकता है कि हैंडपंप से लगातार पानी निकल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आसपास के कई घरों में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है।
बताया जा रहा है कि हसदेव नदी के किनारे लगातार बारिश होने के कारण क्षेत्र का भूजल स्तर काफी ऊपर आ गया है। संभवतः इसी वजह से जमीन के अंदर का पानी ऊपर आने और हैंडपंप से लगातार पानी निकलने की स्थिति बनी हुई है।

यह नजारा स्थानीय लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। हालांकि, लगातार पानी निकलने के पीछे वास्तविक कारण क्या है, इसकी पुष्टि संबंधित विभाग या विशेषज्ञों की जांच के बाद ही हो सकेगी।
🎥 देखिए JB News की ग्राउंड रिपोर्ट और खुद देखिए कोरबा के इस अनोखे नजारे को।
JB News Korba | Manish Jaiswal
वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

















