घरेलू विवाद में हैवान बना पति: कोरबा के पाली में पत्नी की कुल्हाड़ी/धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा 9 सितंबर। पाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ घरेलू विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया कि एक पति अपनी ही पत्नी का हत्यारा बन बैठा। बुधवार तड़के घटी इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति रमेश डोंगरे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल हत्या की मुख्य वजह और वारदात के समय की परिस्थितियों की गहनता से जांच कर रही है। इस खौफनाक वारदात के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -
Latest News

कटघोरा का राजा की शोभायात्रा में शराबी का हुड़दंग, पुलिस से बदसलूकी… फिर निकला पैदल जुलूस,देखिए विडिओ

कोरबा के कटघोरा में गणेश उत्सव के दौरान निकली ‘कटघोरा का राजा’ की भव्य शोभायात्रा में शराबी युवक को...

More Articles Like This