कोरबा में एक बाइक पर सवार होकर 5 युवकों ने रील बनाकर तोड़े यातायात नियम, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Must Read

कोरबा। शहर के मुख्य मार्ग पर रात्रि के समय एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 5 युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सड़कों पर घूमते नजर आए। इन युवकों ने न सिर्फ यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना की, बल्कि अपनी इस हरकत का वीडियो भी बनवाया और उसे फिल्मी गाने के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह घटना टी.पी. नगर चौक के पास की बताई जा रही है, जो सीएसबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आता है।

जानकारी के अनुसार, ये युवक कुआंभट्टा क्षेत्र से शहर की ओर आते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवकों की बाइक टी.पी. नगर चौक होते हुए पाम मॉल की तरफ बढ़ रही है। इस दौरान उन्होंने कैमरे की ओर हाथ हिलाकर प्रतिक्रिया भी दी। रील को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद यह तेजी से वायरल हो गई है। अब तक 1293 से अधिक लोग इसे देख चुके हैं और करीब 800 लोगों ने इसे साझा भी किया है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। जहां कुछ ने इसे मनोरंजन के रूप में देखा, वहीं कई लोगों ने इसे खतरनाक बताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल खड़े किए हैं।

इस मामले में कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने गंभीरता दिखाते हुए कहा है कि वीडियो की जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

🌧️ कोरबा में फिर शुरू हुई तेज बारिश, मौसम ने बदला मिजाज,देखिए विडिओ

ताजाखबर #बड़ीखबर #लाइवअपडेट #मौसमअपडेटकोरबा। कोरबा में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीती रातभर बारिश...

More Articles Like This