भारत को जानो प्रतियोगिता 31 अगस्त को, कोरबा शाखा ने रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान

Must Read


कोरबा। भारत विकास परिषद, दिल्ली मुख्यालय द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो’ अखिल भारतीय लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त को देशभर में एक साथ किया जाएगा। पहली बार पूरे देश में एक ही समय पर आयोजित होने जा रही इस परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरबा शाखा ने इस प्रतियोगिता में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित कर राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किया है।


भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मुख्यालय के निर्देशानुसार परीक्षा 31 अगस्त को सुबह 11 बजे शुरू होगी। परीक्षार्थियों को 45 मिनट में 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
इस वर्ष कोरबा शाखा द्वारा प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य (संस्कार) धर्मेंद्र कुमार कुदेसिया के कुशल नेतृत्व में, क्षेत्रीय संयोजक सेवा महेश गुप्ता एवं कोरबा शाखा संस्कार संयोजक विष्णु शंकर मिश्रा के अथक प्रयासों से जिले के 200 से अधिक विद्यालयों से संपर्क किया गया। इनमें से लगभग सभी विद्यालयों के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
2500 से अधिक पुस्तकें वितरित
‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता भारत को जानो पुस्तक पर आधारित होती है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए कोरबा शाखा द्वारा इस वर्ष लगभग 2500 पुस्तकें वितरित की गई हैं।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास, महान एवं सुप्रसिद्ध हस्तियों, धर्म, संस्कृति और देश की समृद्ध विरासत से परिचित कराना है। इसके माध्यम से बच्चों में देश के प्रति ज्ञान, संस्कार और गौरव की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
कोरबा शाखा अध्यक्ष कमलेश यादव ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान देने वाले विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए परीक्षा के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -
Latest News

🌧️ कोरबा में फिर शुरू हुई तेज बारिश, मौसम ने बदला मिजाज,देखिए विडिओ

ताजाखबर #बड़ीखबर #लाइवअपडेट #मौसमअपडेटकोरबा। कोरबा में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीती रातभर बारिश...

More Articles Like This