कोरबा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम! बारिश के बीच तैयारियां तेज, 51 हजार तक की श्रीकृष्ण मूर्तियां, पुलिस का सख्त अलर्ट,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। कोरबा शहर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के मंदिरों और बाजारों में जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों की नजर अब मौसम पर भी टिकी हुई है। सभी को उम्मीद है कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दिन मौसम साफ रहे और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।


कोरबा शहर के पुराना बस स्टैंड, सत्यदेव मंदिर, पुरानी बस्ती सहित विभिन्न क्षेत्रों में हर वर्ष की तरह इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी और दही-हांडी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है।
इसी बीच जन्माष्टमी के बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। अग्रसेन चौक स्थित Kritika Arts में भगवान श्रीकृष्ण की अलग-अलग डिजाइन और आकार की आकर्षक मूर्तियां उपलब्ध हैं। दुकानदार के अनुसार मूर्तियों की कीमत उनके आकार, डिजाइन और बनावट के अनुसार अलग-अलग है।
दुकानदार ने स्वयं जानकारी देते हुए बताया कि यहां भगवान श्रीकृष्ण की सबसे महंगी मूर्ति 51 हजार रुपये तक की है। इसके अलावा श्रद्धालु अपनी पसंद और बजट के अनुसार अलग-अलग कीमतों में भगवान श्रीकृष्ण और लड्डू गोपाल की मूर्तियां खरीद सकते हैं।
दुकानदार के अनुसार यह दुकान लगभग 50 वर्षों से इस क्षेत्र में संचालित हो रही है। यहां केवल कृष्ण जन्माष्टमी के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य देवी-देवताओं की भी विभिन्न प्रकार की सुंदर और आकर्षक मूर्तियां उपलब्ध हैं। जन्माष्टमी को देखते हुए श्रद्धालुओं की खरीदारी लगातार बढ़ रही है और लोग अपने घरों में भगवान श्रीकृष्ण की स्थापना के लिए सुंदर मूर्तियों का चयन कर रहे हैं।
लेकिन इस बार लगातार हो रही बारिश ने आयोजकों और श्रद्धालुओं की चिंता भी बढ़ा दी है। कोरबा में पिछले दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है और अब सभी की नजर जन्माष्टमी के दिन के मौसम पर टिकी हुई है। देखना होगा कि जन्माष्टमी के दिन बारिश रुकती है या फिर लगातार बारिश के बीच ही शहर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
वहीं, कृष्ण जन्माष्टमी और दही-हांडी कार्यक्रमों को देखते हुए कोरबा पुलिस ने भी सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस द्वारा विभिन्न समाजों और आयोजन समितियों के लोगों को बुलाकर आवश्यक समझाइश दी गई है।
पुलिस का साफ संदेश है कि सभी लोग शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाएं। किसी भी प्रकार का उपद्रव, शांति भंग करने या कानून को हाथ में लेने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जन्माष्टमी और दही-हांडी कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति हथियार लेकर कार्यक्रम स्थल पर न पहुंचे।
कोरबा पुलिस का साफ संदेश है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा, शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाए। किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
तो एक तरफ कोरबा में जन्माष्टमी की तैयारियां अपने चरम पर हैं, बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों की खरीदारी बढ़ रही है और 51 हजार रुपये तक की आकर्षक मूर्तियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं, वहीं दूसरी ओर लगातार बारिश और मौसम की चुनौती बनी हुई है।
अब देखना होगा कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कोरबा में मौसम साफ होता है या नहीं। लेकिन इतना तय है कि बारिश हो या कोई और चुनौती, कोरबा शहर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह कम होने वाला नहीं है।
हमारी ओर से भी सभी कोरबावासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
🙏 जय श्रीकृष्ण! जय कन्हैया लाल की! 🚩
JB News Korba Chhattisgarh | Manish Jaiswal
वीडियो पसंद आए तो JB News Korba को Subscribe करें, Like करें, Comment करें और ज्यादा से ज्यादा Share करें।

- Advertisement -
Latest News

Korba Breaking- बालको में श्री अपार्टमेंट के पास मिला मानव भ्रूण, सूचना पर पहुंची पुलिस…

बालको थाना क्षेत्र के भदरापारा बुधवार को मानव भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। श्री अपार्टमेंट के...

More Articles Like This