कोरबा में चोरों ने उड़ाईं 19 डेकोरेटिव एलईडी लाइटें, 2.10 लाख का नुकसान

Must Read
Advertisement

कोसाबाड़ी शास्त्री चौक से तानसेन चौक मार्ग पर हुई चोरी, निगम ने सिविल लाइन पुलिस से की जांच और कार्रवाई की मांग

कोरबा। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लगाई गई आकर्षक डेकोरेटिव एलईडी लाइटें अब चोरों के निशाने पर आ गई हैं। कोसाबाड़ी शास्त्री चौक से तानसेन चौक मार्ग पर सड़क किनारे लगाए गए 19 डेकोरेटिव एलईडी लाइटों को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। चोरी गई लाइटों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा जून माह में शहर के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत रेशम विभाग कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क किनारे तीन मीटर ऊंचे 19 डेकोरेटिव पोल स्थापित किए गए थे। इन पोलों पर गोलाकार आकृति की वार्म व्हाइट एलईडी लाइटें लगाई गई थीं। इनसे न केवल सड़क की सुंदरता बढ़ी थी, बल्कि रात के समय बेहतर रोशनी भी मिल रही थी।

हाल ही में नगर निगम द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण के दौरान सभी 19 एलईडी लाइटें गायब मिलीं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों ने सुनियोजित तरीके से लाइटों की चोरी की है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को पत्र सौंपा है। निगम ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान करने और चोरी गई सभी लाइटों की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि शहर की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले इन अज्ञात चोरों तक पुलिस कब पहुंच पाती है।

- Advertisement -
Latest News

चोरी का माल खपाने वाली कड़ी पर शिकंजा क्यों नहीं? कोरबा में कबाड़ियों के हौसले बुलंद!

19 सरकारी एलईडी लाइटें गायब, कबाड़ लदे वाहन पकड़े गए, फिर भी आउटर के गोदामों और गैर लाइसेंसी कारोबार...

More Articles Like This