कोरबा में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने पुलिस की पहल, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित; CCTV और स्पीड मॉनिटरिंग से रखी जाएगी नजर,देखिए विडिओ

Must Read
Advertisement

एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने किया शहर के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण, रिफ्लेक्टर, रोड स्टड और संकेतक बोर्ड लगाने की तैयारी

कोरबा। शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए कोरबा पुलिस ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने शहर के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों यानी ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया। इन स्थानों पर सड़क हादसों की आशंका कम करने के लिए सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपायों की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत सीसीटीवी कैमरे और गति निर्धारण यंत्रों के माध्यम से वाहनों की निगरानी बढ़ाने की योजना बनाई गई है। साथ ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएंगे।

चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर रिफ्लेक्टर लगाने, सड़क किनारे पेड़ों की अनावश्यक टहनियों की छंटाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने जैसे उपाय किए जाएंगे। इसके अलावा आवश्यकता के अनुसार रोड स्टड, डबल स्ट्रिप, ट्रैफिक आइलैंड और यातायात संकेतक बोर्ड लगाने के लिए भी स्थानों का चिन्हांकन किया गया है।

पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से ही सुरक्षा इंतजाम मजबूत करना है, ताकि सड़क हादसों की संभावनाओं को कम किया जा सके और आम नागरिकों का सफर सुरक्षित बनाया जा सके।

कोरबा पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, सड़क पर सतर्कता बरतने और लापरवाही से वाहन नहीं चलाने की अपील की है।

- Advertisement -
Latest News

चोरी का माल खपाने वाली कड़ी पर शिकंजा क्यों नहीं? कोरबा में कबाड़ियों के हौसले बुलंद!

19 सरकारी एलईडी लाइटें गायब, कबाड़ लदे वाहन पकड़े गए, फिर भी आउटर के गोदामों और गैर लाइसेंसी कारोबार...

More Articles Like This