कोरबा में पंडित रविशंकर शुक्ल नगर चौक अब कहलाएगा भगवान बिरसा मुंडा चौक, जनजातीय गौरव दिवस पर हुआ नामकरण, देखिए विडिओ

Must Read
Advertisement

कोरबा, छत्तीसगढ़। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर कोरबा में एक गौरवपूर्ण पहल की गई। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर चौक का नामकरण अब भगवान बिरसा मुंडा चौक के रूप में किया गया।

यह नामकरण जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष, अदम्य साहस, बलिदान और स्वाभिमान के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी को समर्पित श्रद्धांजलि है। उन्होंने अपने जीवन में आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष किया। उनका त्याग, समर्पण और मातृभूमि के प्रति प्रेम आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर समाज के लोगों में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्री नूतन ठाकुर, पार्षद श्री अब्दुल रहमान, एल्डरमैन श्री ईश्वर साहू, पार्षद श्रीमती सुनीता चौहान सहित समाज के प्रमुख श्री आर.एस. मारको, श्री रमेश सिरका, श्री हेलेन एक्का, श्रीमती संगीता कुजूर, श्रीमती लिली ग्रेस कुजूर, श्री बलराम भगत, श्रीमती ललिता कुजूर, श्री सेवक राम मरावी, श्री मोहित राम सिदार, श्रीमती जमुना देवी एवं श्री निर्मल राज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें!

देखते रहिए JB News Korba | Manish Jaiswal

वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, कमेंट करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।

- Advertisement -
Latest News

इतवारी बाजार में अवैध रूप से मांस-मटन की बिक्री का आरोप, कलेक्टर से की गई लिखित शिकायत

गायत्री मंदिर स्कूल के पीछे निर्धारित स्थान पर दुकानें संचालित कराने की मांग, गंदगी और बदबू से स्थानीय लोगों...

More Articles Like This