Saturday, February 14, 2026

कोरबा में पागल लोमड़ी का आतंक जारी, बच्चे सहित 6 लोगों पर किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Must Read

कोरबा:  कोरबा जिले में पागल लोमड़ी की दहशत खत्म ही नहीं हो रही है। लोमड़ी ने फिर 6 लोगों पर हमला कर दिया है। जिसमें चार बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल है। घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायल पाली ब्लॉक के बतरा और पोड़ी गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार पोड़ी निवासी गीता बाई जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान लोमड़ी ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं नगराहीपारा से 3 लोगों में एक बुजुर्ग और 2 बच्चे शामिल हैं। इसमें योगेश कुमार राज (11), अंश वीर मरावी (11), लाला राम मरावी (75) शामिल हैं। इसके साथ ही सोनसरी निवासी राजेंद्र कुमार टेकाम (13) रितु कुमारी (11) को गांव से लगे नदी किनारे लोमड़ी ने हमला कर घायल कर दिया। पागल लोमड़ी के दहशत के चलते लोगों की रात की नींद हराम हो गयी है।

पागल लोमड़ी को पकड़ने में वन विभाग अब तक सफल नहीं हो सका है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। लोमड़ी के हमले के बाद से दहशत के चलते लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त है। पागल लोमड़ी वन विभाग की मुसीबत बना हुआ है, हमला वाले गांव में लोमड़ी की दहशत फैली हुई है। वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया है। लोमड़ी पागल हो गई है। जिसकी वजह से अलग-अलग स्थानों पर हमला कर रहा है। लोगों से जंगल ना जाने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

मैनपाट महोत्सव-2026 का भव्य आगाज: CM विष्णुदेव साय ने दी ₹523 करोड़ की सौगात, 109 विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

सरगुजा/मैनपाट: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में ‘मैनपाट महोत्सव-2026’ का रंगारंग शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

More Articles Like This