कुंभकरण जैसी नींद पर भारी पड़ी ‘लकड़ी की काठी’, गाना बजते ही झटपट जाग गया नन्हा उस्ताद; देखें वीडियो!

Must Read

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्यारा-सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गहरी नींद में सो रहा एक छोटा बच्चा अचानक चौंककर जाग जाता है। खास बात यह है कि बच्चे को जगाने के लिए कोई आवाज़ या झटका नहीं, बल्कि उसका पसंदीदा गाना लकड़ी की काठी ही काफी साबित होता है।


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही गाना बजता है, बच्चा तुरंत आंखें खोल लेता है और पूरी तरह अलर्ट हो जाता है। यह नज़ारा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान भी हैं और खुश भी। लोग इसे मज़ाक में “बच्चों का इंस्टेंट अलार्म” बता रहे हैं।
कई यूजर्स का कहना है कि बच्चों के लिए उनके पसंदीदा गाने किसी जादुई मंत्र से कम नहीं होते। कुछ ने यह भी लिखा कि यह गाना तो आज भी हर पीढ़ी के बच्चों के दिल के बेहद करीब है।
गौरतलब है कि ‘लकड़ी की काठी’ गाना हिंदी सिनेमा की चर्चित फिल्म मासूम का है, जो दशकों बाद भी बच्चों और बड़ों दोनों में उतना ही लोकप्रिय बना हुआ है।
 यह वायरल वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि बच्चों की दुनिया में संगीत का असर सबसे तेज़ और सीधा होता है।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This