कोरबा में महाजाम से हाहाकार! सोनालिया पुल पर घंटों परेशान रही जनता, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। शहर की यातायात व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आज शाम सोनालिया पुल क्षेत्र में भीषण जाम लग गया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे और बारिश के बीच भी वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरबा शहर में जाम की समस्या अब रोजमर्रा की परेशानी बन चुकी है। सोनालिया पुल क्षेत्र में अक्सर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के कारण यातायात बाधित होता है।

लोगों और दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के सामने और सड़क किनारे कई वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, लेकिन उन्हें हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। लोगों की मांग है कि ट्रैफिक विभाग को जाम खुलवाने के साथ-साथ सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को भी हटवाना चाहिए।

सबसे बड़ी समस्या यह है कि सीमित संख्या में ट्रैफिक जवान ड्यूटी पर रहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि ट्रैफिक जवान जाम खुलवाएं या सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाएं? यही कारण है कि यातायात व्यवस्था संभालना मुश्किल होता जा रहा है।

बारिश के दौरान भी आज जाम की स्थिति बनी रही और लोग काफी देर तक परेशान होते रहे। कई वाहन चालक घंटों की परेशानी के बाद अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

अब शहरवासियों का कहना है कि ट्रैफिक सूबेदार को सोनालिया पुल की जाम समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। यहां स्थायी रूप से पर्याप्त ट्रैफिक स्टाफ की तैनाती की जाए और सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाए, तभी स्थिति में सुधार संभव है।

बड़ा सवाल—आखिर कोरबा शहर को रोज-रोज के जाम से राहत कब मिलेगी?

वीडियो में देखिए—कोरबा के सोनालिया पुल पर किस तरह शाम के समय महाजाम की स्थिति बनी।


JB News Korba Chhattisgarh | Manish Jaiswal

हमारे चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like करें, Comment करें और अधिक से अधिक Share करें।

- Advertisement -
Latest News

मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस ,देखिए विडिओ

कोरबा, 30 अगस्त 2026। राष्ट्रीय  खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग स्थित मेजर ध्यानचंद चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिक निगम कोरबा एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजूदेवी राजपूत और सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने हॉकी के […]

More Articles Like This