कोरबा रामपुर क्षेत्र विधायक फुलसिंह राठिया ने फ्लोरा-मैक्स पीड़ित महिलाओं के समर्थन में दिया धरना

Must Read

उरगा चौक में आर्थिक नाकेबंदी की दी चेतावनी

  कोरबा / जिलान्तर्गत फ्लोरा-मैक्स कंपनी से पीड़ित महिलाओं के समर्थन में विधायक फुलसिंह राठिया ने धरना स्थल पर पहुंचकर महिलाओं को संबोधित किया और शासन-प्रशासन को चेतावणी दी कि अगर महिलाओं की मांग पूरी नहीं हुई, तो वे उरगा चौक में आर्थिक नाकेबंदी के लिए बाध्य होंगे।

उल्लेखनीय हैं की महिलाओं ने फ्लोरा-मैक्स कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी ने उन्हें अच्छी कमाई का झांसा देकर कर्जदार बना दिया है। उनके नाम पर कई माइक्रो फाइनेंस बैंकों से लोन लिए गए हैं, और अब बैंक के कर्मचारी उन पर किश्त जमा करने के लिए दबाव बना रहे हैं।

विधायक श्री राठिया ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग करी है कि फ्लोरा-मैक्स कंपनी से ठगी गई महिलाओं का कर्ज माफ किया जाए और संबंधित बैंक कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो वे उरगा चौक में आर्थिक नाकेबंदी करने के लिए बाध्य होंगे।

- Advertisement -
Latest News

सक्ती: 20 हजार की रिश्वत लेते चंद्रपुर थाने का ASI गिरफ्तार, ACB बिलासपुर की बड़ी कार्रवाई,देखिए विडिओ

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एसीबी (ACB) बिलासपुर की...

More Articles Like This