कोरबा शहर में स्ट्रीट लाइट की समस्या, सभापति ने मंत्री से की मदद की अपील

Must Read

कोरबा,05जून 2025: नगर पालिका निगम कोरबा के मुख्य मार्गों और विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट की दशा दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। आलम यह हो गया है कि ऊर्जाधानी के रूप में विख्यात कोरबा शहर अंधेर नगरी के रूप में तब्दील होता जा रहा है।

नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर और अन्य पार्षदों ने उपमुख्यमंत्री और नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव को पत्र देकर स्ट्रीट लाइट खरीदी के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन किया है। निगम आयुक्त विनय मिश्रा के माध्यम से उपमुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में अधिकांश स्ट्रीट लाइट खराब हो चुके हैं।

बारिश के दिनों में अंधकार बढ़ने से जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है और लोगों को रात में बाहर निकलने में डर लगने लगा है। निगम सभापति ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों को रोशन करने वाले कोरबा शहर का अंधकार में डूबना दुर्भाग्यपूर्ण है।

निगम सभापति और पार्षदों ने पांच हजार स्ट्रीट लाइट खरीदी के प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से किया है। निगम आयुक्त ने बताया कि लगभग 5 माह पूर्व 5000 स्ट्रीट लाइट खरीदी के लिए प्रस्ताव बनाकर नगरी प्रशासन विभाग को भेजा गया है, जिस पर अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This