कोरबा: सतरेंगा में डूबने से पंजाबी समाज के युवा अंकित खत्री का दुखद निधन, समाज में शोक की लहर

Must Read

कोरबा। जिले के सतरेंगा में पानी में डूबने से पंजाबी समाज के युवा सदस्य अंकित खत्री (24 वर्ष) की असामयिक मृत्यु हो गई। यह हृदयविदारक घटना मंगलवार को हुई, जिससे पूरे पंजाबी समाज और कोरबा नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

अंकित खत्री, कोरबा के प्रतिष्ठित खत्री परिवार से ताल्लुक रखते थे। वे स्वर्गीय अशोक खत्री के सुपुत्र, जगमोहन खत्री एवं सुरजीत खत्री के भतीजे तथा सुनील नंदा जी के साले थे। उनका आकस्मिक निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।

आज निकलेगी अंतिम यात्रा

अंकित खत्री की अंतिम यात्रा आज दिनांक 16 अप्रैल 2025, बुधवार को दोपहर 2 बजे उनके निवास स्थान नहर मार्ग, सोनालिया ज्वेलर्स के पीछे, महावीर नगर से निकलेगी, जो मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में सम्पन्न होगी।

समाज में शोक

अंकित की असामयिक मृत्यु से कोरबा की पंजाबी बिरादरी सहित नगर के समस्त नागरिकों में गहरा दुःख व्याप्त है। सभी समाजजन इस कठिन घड़ी में खत्री परिवार के साथ खड़े हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This