कोरबा में कथित अवैध कबाड़ कारोबार को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत, चोरी के लोहे की खरीद-फरोख्त के गंभीर आरोप,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। जिले में कथित अवैध कबाड़ कारोबार और शासकीय प्रतिष्ठानों से चोरी किए गए लोहे की खरीद-फरोख्त को लेकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई है। शिकायतकर्ता गुलाम मेमन, पिता हाजी अमीन मेमन, निवासी मेन रोड, पावर हाउस रोड, कोरबा ने रवि साहू, राजेश साहू और दीपक साहू सहित अन्य लोगों के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस मामले की शिकायत जिला कलेक्टर कोरबा और जिला GST विभाग से भी किए जाने की जानकारी दी है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शासकीय प्रतिष्ठानों से कथित रूप से चोरी किया गया लोहा कबाड़ के माध्यम से खरीदा जाता है और उसे रायगढ़ सहित अन्य स्थानों की स्पंज आयरन फैक्ट्रियों में भेजा जाता है। इस पूरे मामले में गुलाम मोहम्मद ने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब ये लोग माल बेचते हैं तो उसका बिल GST विभाग को प्रस्तुत कर देते हैं, लेकिन जब माल खरीदा जाता है तो उसका कोई भी बिल प्रस्तुत नहीं किया जाता, जो एक बड़ा संदेह और गंभीर अनियमितता को दर्शाता है।

शिकायतकर्ता ने यह भी मांग की है कि जहां से यह माल खरीदा जाता है, उन सभी स्रोतों की भी विस्तृत जांच की जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कबाड़ की वास्तविक सप्लाई चैन क्या है और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे नेटवर्क की जांच GST विभाग द्वारा गंभीरता से की जानी चाहिए, क्योंकि इसमें टैक्स चोरी और अवैध कारोबार की आशंका भी जताई जा रही है।

शिकायत में कोरबा के टीपी नगर स्थित राजू होटल के पास एक कथित अवैध कबाड़ गोदाम का भी उल्लेख किया गया है, जहां चोरी का लोहा एकत्र कर ट्रकों के माध्यम से बाहर भेजे जाने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत के अनुसार, पिछले कुछ समय से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोहे की चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ी है। आरोप है कि चोरी का लोहा कबाड़ के जरिए खपाए जाने से चोरी की घटनाओं के साथ-साथ अन्य आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानें एवं गोदाम संचालित किए जा रहे हैं तथा कथित रूप से चोरी का माल काटकर अलग-अलग कबाड़ दुकानों में बेचा जाता है। शिकायत में बालको क्षेत्र और खदानों से संबंधित चोरी के भी आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत में मानिकपुर पुलिस चौकी और थाना कोतवाली क्षेत्र में चोरी के मामलों में कथित संरक्षण मिलने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, ये सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित व्यक्तियों के कथित मोबाइल फोन एवं व्हाट्सऐप कॉल विवरण की जांच तथा अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने GST विभाग और जिला प्रशासन से भी इस पूरे प्रकरण की समन्वित जांच की अपील की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाए तो कथित अवैध कबाड़ गोदाम से चोरी का माल बरामद किया जा सकता है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन को जांच में पूरा सहयोग देने की बात कहते हुए रवि साहू, राजेश साहू और दीपक साहू के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच और सत्यापन होना बाकी है।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस एवं GST विभाग स्तर पर जांच और सत्यापन होना बाकी है।

- Advertisement -
Latest News

मानिकपुर खदान विस्तार पर सियासत तेज, जनसुनवाई से पहले आमने-सामने लखन और जयसिंह

कोरबा। एसईसीएल की मानिकपुर खुली खदान के विस्तार परियोजना में उत्पादन क्षमता बढ़ाने को लेकर प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई से...

More Articles Like This