कोरबा से बड़ी खबर 🔴🟡 जनपद सदस्य संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 🟡🟢 जिला खनिज न्यास मद से ₹25 लाख की राशि देने की मांग 🟢📰 जनपद सदस्यों ने उठाई विकास की आवाज, DMF राशि को लेकर कलेक्टर से बड़ी मांग,देखिए विडिओ

Must Read

🔴 कोरबा। जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों के सदस्यों द्वारा गठित जनपद सदस्य संघ, जिला कोरबा ने जनपद सदस्यों के क्षेत्रीय विकास से जुड़ी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में संघ ने कहा है कि जनपद सदस्यों को क्षेत्रीय विकास के लिए मिलने वाली जनपद निधि पर्याप्त नहीं है। ऐसे में जिला खनिज न्यास (DMF) मद से जनपद विकासखंड के सदस्यों को प्रति सदस्य ₹25 लाख की राशि उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है।


संघ का कहना है कि इस राशि का उपयोग जनपद सदस्यों के क्षेत्रों में स्थानीय विकास कार्यों के लिए किया जा सकेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्यों को गति मिलेगी।


इसके साथ ही संघ ने मांग की है कि जिले में गठित जिला खनिज न्यास समिति की बैठकों में जनपद सदस्य संघ के चयनित प्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय जरूरतों और विकास कार्यों से जुड़े विषयों को समिति के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सके।


📌 जनपद सदस्य संघ की प्रमुख मांगें:
🔸 DMF मद से प्रति जनपद सदस्य ₹25 लाख की राशि
🔸 क्षेत्रीय विकास कार्यों के लिए पर्याप्त निधि
🔸 जिला खनिज न्यास समिति की बैठक में जनपद सदस्यों के प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जाए
🔸 ग्रामीण क्षेत्रों की विकास संबंधी जरूरतों को प्राथमिकता दी जाए


🟠 अब देखना होगा कि जनपद सदस्यों की इन मांगों पर जिला प्रशासन की ओर से क्या निर्णय लिया जाता है।
🔥 JB NEWS KORBA
मनीष जायसवाल | JB News Korba Chhattisgarh
📢 वीडियो को अंत तक देखें, Like 👍 Comment 💬 Share ↗️ और Channel को Subscribe 🔔 करें।

️⃣ #JBNewsKorba #KorbaNews #JanpadSadasya #KorbaCollector #DMF #DistrictMineralTrust #ChhattisgarhNews #KorbaBreakingNews #ManishJaiswal #Korba

- Advertisement -
Latest News

15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी...

कोरबा -पाली। सुशासन की सरकार में आकांक्षी जिला कोरबा के पाली ब्लॉक के 23 ग्राम पंचायतों के विकास ,बुनियादी...

More Articles Like This