कोसाबाड़ी में भव्य शोभा यात्रा का स्वागत, सैकड़ों धर्म रक्षक हुए शामिल

Must Read

कोरबा। कोसाबाड़ी स्थित श्री एनर्जी पेट्रोल पंप के सामने भव्य शोभा यात्रा का स्वागत फूलों से किया गया। स्वागत स्थल पर स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर हिंदू धर्म रक्षकों द्वारा विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें कोसबाड़ी से ट्रांसपोर्ट नगर एवं सीतामढ़ी से ट्रांसपोर्ट नगर तक शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभा यात्रा में धर्म रक्षकों का उत्साह देखने लायक था। बालको नगर स्थित श्री राम मंदिर से भी धर्म रक्षक एकत्र होकर सैकड़ों की संख्या में इस यात्रा में शामिल हुए। जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई और यात्रा में शामिल भक्तों को जलपान भी कराया गया।

शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। स्थानीय नागरिकों ने भी यात्रा को सफल बनाने में सहयोग किया। यात्रा के आयोजन में कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भाग लिया।

धर्म रक्षकों ने समाज में शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए राम भक्तों को एकजुट रहने का आह्वान किया। यात्रा के समापन पर धर्म रक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This