बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की मौत…ट्रेलर ने मारी टक्कर…मरकाटोला घाट पर हुआ एक्सीडेंट,देखिए विडिओ

Must Read

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मरकाटोला घाट के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार महिला राइडर को टक्कर मार दी, जिसमें मुंबई निवासी रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक रिद्धि करीब 20 बाइक राइडर्स के समूह के साथ रायपुर से कांकेर की ओर जा रही थीं। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

रायपुर से कांकेर जा रहा था बाइक राइडर्स का ग्रुप

मृतका रिद्धि ठक्कर कांदिवली, मुंबई वेस्ट की रहने वाली थीं। वह अपनी बाइक MH 12 SP 0835 से रायपुर पहुंची थीं। इसके बाद करीब 20 बाइक राइडर्स के समूह के साथ कांकेर के लिए रवाना हुईं।

धमतरी पार करने के बाद ग्रुप के करीब 17 राइडर्स आगे निकल गए, जबकि तीन राइडर्स पीछे चल रहे थे। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास सामने से आए ट्रेलर ने रिद्धि की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नहीं बची जान

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और साथी बाइक राइडर्स ने तत्काल मदद की। डायल-112 की सहायता से घायल रिद्धि को चारामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें धमतरी के राम अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रिद्धि को मृत घोषित कर दिया।

ट्रेलर और चालक की तलाश

हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित ट्रेलर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया है। पुलिस ने घटना की सूचना रिद्धि ठक्कर के परिजनों को दे दी है। हादसे के बाद बाइक राइडर्स के समूह में भी शोक का माहौल है।

- Advertisement -
Latest News

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्कूलों में साईंश्योर न्यूट्रिशन पायलट प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

तीन शासकीय विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों को मिलेगा निःशुल्क पोषण सहयोगबच्चों के स्वास्थ्य और सीखने की क्षमता को...

More Articles Like This