गर्मी दिखा रही तेवर,छत्तीसगढ़ में स्कूलों का बदला समय,देखें आदेश

Must Read

रायपुर।छत्‍तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इसे देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया। राज्य शासन ने स्कूलों की टाइमिंग को लेकर आदेश जारी किया है। जिसके तहत अब स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक लगेगी। इस आदेश से स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।

निजी और सरकारी स्कूलों में लागू होंगे नियम

इस आदेश के अनुसार अब समस्त शासकीय और अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के लिए शाला के संचालन के समय में परिवर्तन किया है। प्रदेश के समस्त शासकीय और अशासकीय शैक्षणिक संस्थाएं 1 अप्रैल से प्रात: 7 से लेकर 11 बजे तक लगेगी। एक ही पाली में लगने वाली समस्त शासकीय प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सोमवार से शनिवार प्रात: 7:00 बजे से 11:00 तक लगा करेंगी।

O परीक्षा होगी दो पालियों

ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में कक्षाएं संचालित होती है, वहां पर प्रथम पाली की कक्षाएं सुबह 7 से 11 तक तथा द्वितीय पाली की कक्षाएं 11 बजे से 3 तक लगा करेंगी।यह आदेश 1 से 30 अप्रैल 2025 तक लागू रहेगी। सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय इस समय सारणी का कड़ाई से पालन करेंगे

- Advertisement -
Latest News

हाथियों के साथ खिलवाड़ पड़ा भारी, पत्थरबाजी और पटाखों से मचाई अफरा-तफरी, कार्रवाई की तैयारी

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम छर्रा टांगर में हाथियों को भगाने के दौरान कुछ बच्चों और...

More Articles Like This