गुरसिया मोड़ पर मचा हड़कंप टैंकर में लगी भीषण आग,कटघोरा-अंबिकापुर NH-130 पर ढाबे में रुका था टैंकर,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा :- कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर गुरसिया मोड़ के पास गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल और डीजल से भरे इंडियन ऑयल के टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर से उठती आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक टैंकर कोरबा से पेट्रोल-डीजल लेकर वाड्राफनगर की ओर जा रहा था। गुरसिया के पास चालक भोजन करने के लिए एक ढाबे पर रुका था। खाना खाने के बाद जैसे ही उसने टैंकर को दोबारा स्टार्ट किया, इंजन के हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं आग में तब्दील हो गया और टैंकर धू-धू कर जलने लगा।

टैंकर में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ भरा होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में आग लगने के कारण पुलिस एवं राहत दल ने विशेष सतर्कता बरती। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

- Advertisement -
Latest News

न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

कोरबा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा श्री संतोष शर्मा जी के छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायाधिपति के रूप में...

More Articles Like This