घुड़देवा में ₹99.64 लाख से निर्मित नवीन शाला भवन का लोकार्पण, मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल ने विद्यार्थियों को दी सौगात

Must Read

कोरबा | 12 अक्टूबर 2026 | JB News Korba

कोरबा। जिले में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए घुड़देवा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने ₹99.64 लाख की लागत से जिला खनिज न्यास (DMF) मद से निर्मित इस भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। नवीन भवन विद्यार्थियों को समर्पित होने से क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ा है।

DMF मद से जर्जर स्कूलों के भवनों का हो रहा निर्माण

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा जिला खनिज न्यास (DMF) के माध्यम से जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया गया है। इसी मद से जिले के जर्जर हो चुके स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थान पर नवीन भवनों का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नवीन शाला भवन से छात्र-छात्राओं को सुविधाजनक वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहन मिलेगा और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायता मिलेगी।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है। शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी

कार्यक्रम में विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि नवीन शाला भवन विद्यालय की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हुई है। नए भवन से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की रही उपस्थिति

लोकार्पण कार्यक्रम में बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विकास झा, मंडल अध्यक्ष श्री उदय शर्मा एवं श्री मनीष मिश्रा, पार्षद श्री अश्विनी मिश्रा, श्रीमती देवकी साहू, एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवांगन तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री जय सिंह मोहलीकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा श्री जितेंद्र सिंह, श्रीमती शशि साहू, श्री संतोष कर्ष, श्रीमती अनीता राजपूत, श्री रामेश्वर वैष्णव, श्री संतोष यादव, श्रीमती अनूपा साहू, विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

JB News Korba | मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में एक साल से पेयजल संकट, कैलाशनगर के ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार,देखिए विडिओ

500 से 700 मीटर पाइपलाइन बदलने और नए सबमर्सिबल पंप की मांग, बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं...

More Articles Like This