बाल विवाह रोकना हम सभी की जिम्मेदारी : कलेक्टर कुणाल दुदावत , 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ…..

Must Read
Advertisement

कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिलेवासियों के नाम संदेश जारी कर बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानूनी अपराध होने के साथ बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास में गंभीर बाधा है। इससे उनके अधिकारों और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

कोरबा जिला कलेक्टर ने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और छत्तीसगढ़ शासन का बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएँ आयोजित की जाएँगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

श्री दुदावत ने जिलेवासियों, समाजसेवियों और समाज के सभी वर्गों से इन कार्यक्रमों में भाग लेने तथा बाल विवाह न करने और इसका दृढ़तापूर्वक विरोध करने की शपथ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा की “आइए, हम सब मिलकर बाल विवाह की रोकथाम में सक्रिय सहभागी बनें और अपने जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लें। बच्चों का सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।”

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने चार डिप्टी कलेक्टरों की नई पोस्टिंग की..! पाली SDM बने टीआर भारद्वाज, कोरबा SDM की कमान ओंकार यादव को, पढ़ें किसे कहां...

कोरबा।  जिला प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने चार डिप्टी कलेक्टरों और संयुक्त...

More Articles Like This