चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस पार्टी, कवासी लखमा ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्यों?

Must Read

रायपुर। कोंटा विधानसभा सीट से कांग्रेस MLA कवासी लखमा ने चुनाव आयोग और EVM पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लेकर कहा कि वे महान भगवान हो गए हैं। कवासी लखमा ने EVM की जगह अब बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो वे और कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी।

दरअसल, कवासी लखमा ने बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में प्रेस वार्ता ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अमेरिका जैसे देश में बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा है। लेकिन भारत में EVM से चुनाव करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी जैसे बड़े नेता थे। उस समय भी किसी भी प्रदेश में कोई बड़े अंतराल (वोट) से चुनाव नहीं जीतता था।

वर्तमान में महाराष्ट्र समेत देश के अन्य इलाकों में EVM के माध्यम से ही चुनाव हुआ है। कवासी ने कहा कि मैं नागपुर गया था। वहां लोगों ने मुझसे कहा कि चुनाव बैलेट पेपर में ही होना चाहिए। वोटर्स की मांग के बाद ही कांग्रेस अब बैलेट पेपर से चुनाव करवाने लड़ाई लड़ेगी। अब यदि आने वाले चुनाव में भी EVM से चुनाव होगा तो हम भाग नहीं लेंगे। इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। जैसा इंडिया गंठबंधन कहेगा वैसा करेंगे।

- Advertisement -
Latest News

सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण और चित्रकला से गढ़ा विकसित भारत का सपना

कटघोरा में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मनकटघोरा। सेवा संकल्प अभियान...

More Articles Like This