छत्तीसगढ़ और गरीब किसानों के लिए बजट में कुछ नहींः ज्योत्सना

Must Read

कोरबा 01 फरवरी। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि केंद्रीय बजट-2025 में मिडिल क्लास, लोवर मिडिल क्लास और गरीबों-किसानों के लिए जो कुछ भी कहा गया है वह सब अव्यवहारिक है। कोरबा सांसद ने कहा कि देश में कितने लोगों की आमदनी एक साल में 12 लाख से ज्यादा है जिन्हें इस बजट में लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन वहीं दूसरी ओर 4 से 8 लाख पर 5 प्रतिशत और 8 से 12 प्रतिशत पर 10 प्रतिशत टैक्स का क्या मामला है? वित्त मंत्री को स्पष्ट करना चाहिए।

ज्योत्सना महंत ने कहा कि बजट छत्तीसगढ़ को निराश करता बजट है। महंगाई कम करने पर कोई बात नहीं की गई है। किसान, मजदूर, गरीब, युवा को सिर्फ आंकड़ें मिलेंगे, जमीनी राहत की कोई गुंजाईश नहीं दिखती है। सांसद ने मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में अतिरिक्त सीटें जोडने के प्रस्ताव को सराहा है वहीं जीवन रक्षक कुछ चुनिंदा दवाओं में पिछली बजट की तरह छूट को दर्शाया है लेकिन 80 प्रतिशत से अधिक दवा जो आम लोगों की जरूरत से जुड़ा है उन पर कोई राहत नहीं दी गई है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में नशामुक्ति अभियान पर बड़ा एक्शन…! कलेक्टर ने समाज कल्याण उप संचालक को थमाया नोटिस…कलेक्टर ने मांगा जवाब

कोरबा, 06 अगस्त। कोरबा जिले में चल रहे नशामुक्ति अभियान में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सख्त...

More Articles Like This