Saturday, February 14, 2026

छत्तीसगढ़:- घने जंगलों के बीच बांध में नहाते ड्रोन कैमरे में कैद हुआ 29 हाथियों का दल:- देखें वीडियो

Must Read

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला अब प्रदेश में जंगली हाथियों के मूवमेंट के लिए ज्यादा जाना जाने लगा है। हाल ही में यहां तीन हाथियों की करंट से मौत की दुखद खबर आई थी। लेकिन इस बार हाथियों की पानी में मस्ती करते हुए एक खूबसूरत वीडियो मिला है। वन विभाग के अफसरों के मुताबिक, वीडियो धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा परिक्षेत्र के अमलीडीही के जंगल का है। वीडियो में हाथियों की अद्भुत जलक्रीड़ा कैद हुई है।

अफसरों के मुताबिक, जंगल में बनाए बांध में 29 हाथियों का एक दल एक साथ नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये अनोखा दृश्य वन विभाग के ड्रोन कैमरे में कैद हुई है। वीडियो में हाथियों का यह झुंड पानी पर खेलते हुए और मस्ती करते हुए नजर आ रहा बताया जा रहा है कि, जंगल में बने इस बांध में हाथी अक्सर पानी पीने आते हैं। वन विभाग ने इस खूबसूरत पलों को अपने कैमरे में कैद किया है।

- Advertisement -
Latest News

मैनपाट महोत्सव-2026 का भव्य आगाज: CM विष्णुदेव साय ने दी ₹523 करोड़ की सौगात, 109 विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

सरगुजा/मैनपाट: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में ‘मैनपाट महोत्सव-2026’ का रंगारंग शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

More Articles Like This