Monday, February 16, 2026

जवानों को रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा, CRPF चला रही थी सर्च ऑपरेशन अभियान 3 जवानों के घायल….

Must Read

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के जंगल में नक्सलियों की ओर से लगाया गया IED ब्लास्ट कर गया है। इस IED ब्लास्ट में 3 जवानों के घायल होने की सूचना है।

झारखंड ,05मार्च 2025: झारखंड हालांकि अभी पुलिस या सुरक्षाबल की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक IED ब्लास्ट की यह घटना झारखंड-ओडिशा बॉर्डर के बालिबा और बाबुडेरा जंगल में हुई है।

सर्च अभियान चलाने के दौरान ब्लास्ट हुआ

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ का 197 बटालियन सर्चिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में विस्फोट हो गया। इसमें सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा है। जहां घटना घटी है वह क्षेत्र नक्सल प्रभावित माना जाता है। मौके पर सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

IED ब्लास्ट से जुड़ी इस खबर को पढ़ें……

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट ; कोबरा जवान घायल:एयर लिफ्ट कर लाया गया रांची, राज अस्पताल में चल रहा इलाज, सर्च ऑपरेशन के दौरान हादसा

झारखंड के चाईबासा के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट हुआ। इस आईईडी ब्लास्ट में सर्च ऑपरेशन में निकले कोबरा 209 बटालियन के सीटी/ जीडी सुगुमार आर जख्मी हो गए। इस बात की पुष्टि जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने की है।

आईईडी ब्लास्ट सारंडा जंगल के गांव कुलापुबुरू में हुआ। इसके बाद जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल जवान को जंगल से बाहर निकाला। फिर उसे एयरलिफ्ट कर रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। सूचना है कि घायल जवान की स्थिति को देखते हुए रांची से बाहर इलाज के लिए ले जाया जा सकता है।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This