Sunday, February 15, 2026

जानिए कितना खर्च कर सकेंगे महापौर और अध्यक्ष प्रत्याशी.?

Must Read

रायपुर। चुनावी खर्च की राशि निकायों की आबादी के आधार पर तय किया गया है। जिन निकायों की आबादी तीन से पांच लाख के बीच है वहां नगर पालिका परिषद महापौर के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अधिकतम 20 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे।

इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह आदेश संयुक्त सचिव रेणुका श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं। इसमें बताया गया है कि नगर पालिक निगम में जिस शहर की आबांदी 2011 की जनगणना के आधार पर 3 लाख से कम होगी वहां चुनाव लड़ रहे महापौर पद के प्रत्याशी अधिकतम 15 लाख रुपए खर्च करसकेंगे, जबकि जिन शहरों की आबादी 3 से पांच लाख के बीच होगी उन शहरों में महापौर प्रत्याशियों की अधिकतम खर्च सीमा 20 लाख रुपए होगी। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर कोरबा शहर की जनसंख्या 3 लाख से 5 लाख के बीच है। इसके अनुसार यहां से महापौर पद का चुनाव लड़े रहे प्रत्येक प्रत्याशी अधिकतम 20 लाख रुपए अपने चुनाव में खर्च कर सकेंगे। वहीं जिस शहर की आबादी 5 लाख से अधिक होगी वहां चुनावी खर्च की सीमा अधिकतम 25 लाख रुपए तय की गई है।

नगर पालिका परिषद के लिए भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए खर्च की राशि निर्धारित की गई है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जिस शहर की आबादी 50 हजार से कम होगी और वहां पालिका परिषद कार्य कर रहा होगा, वहां से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अधिकतम 8 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। जबकि जिस पालिका क्षेत्र की आबादी 50 हजार से ज्यादा होगी वहां खर्च की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपएनिर्धारित की गई है। नगर पंचायतों में यह राशि 6 लाख रुपए अधिकतम निर्धारित है। जिस दिन से उम्मीदवारों ने अपना पहला पर्चा दाखिल किया है उसी दिन से इसका हिसाब किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This