जिला बदर बरबट्टी: राताखार के मुख्य मार्ग पर कबाड़ ट्रक खड़ा कर किया चक्काजाम, पुलिस को देख वाहन छोड़कर भागे

Must Read
Advertisement

कोरबा (राताखार): शहर के राताखार मोहल्ले में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी और भारी आक्रोश का माहौल बन गया, जब कबाड़ से लदे एक बड़े ट्रक को बीच मुख्य मार्ग पर खड़ा कर रास्ता पूरी तरह जाम कर दिया गया। सुबह के समय मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण मोहल्ले के लोगों का आना-जाना पूरी तरह ठप पड़ गया, जिससे स्थानीय रहवासियों में जबरदस्त नाराजगी फैल गई और मौके पर हाहाकार की स्थिति निर्मित हो गई।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को आता देख ट्रक से जुड़े लोग वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके पश्चात पुलिस ने उक्त कबाड़ ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया है, जहां अब पूरे मामले और वाहन की विधिवत जांच की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह ट्रक जिला बदर घोषित किए गए व्यक्ति बरबट्टी से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसके क्षेत्र में संचालित कबाड़ के काम और इससे उत्पन्न होने वाली अव्यवस्था से राताखार के निवासी लंबे समय से खासे परेशान हैं।

- Advertisement -
Latest News

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में फरार आरोपियों एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के...

More Articles Like This