श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर निकाली गई प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत,देखिए विडिओ

Must Read
Advertisement

कोरबा। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर रविवार, 22 नवंबर 2026 को सिंधी समाज द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह 6 बजे स्वामी भाई बाजाराम दरबार से प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। इसमें समाज के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर गुरु नानक देव जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

प्रभात फेरी स्वामी भाई बाजाराम दरबार से प्रारंभ होकर रानी रोड, इतवारी बाजार, अनंत इमेजिन, पटेल पारा, मिशन रोड, रामसागर पारा, मेन रोड और संत श्री कंवराराम उद्यान होते हुए पुनः रानी रोड के रास्ते स्वामी भाई बाजाराम दरबार पहुंची। यहां अरदास एवं पल्लव के साथ प्रभात फेरी का विधिवत समापन किया गया।

इस दौरान सिंधी समाज द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर प्रभात फेरी का भावभीना स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए स्वागत एवं सेवा की व्यवस्था की गई। साथ ही सामूहिक अरदास कर समाज और शहर की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की गई।

24 नवंबर को होगा पाठ साहब का भोग एवं आम भंडारा

श्री गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर 24 नवंबर 2026 को पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा द्वारा आयोजित पाठ साहब का भोग एवं आम भंडारा कार्यक्रम रखा गया है। पंचायत की ओर से समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु साहब का आशीर्वाद प्राप्त करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

प्रकाश पर्व को लेकर सिंधी समाज में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -
Latest News

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में फरार आरोपियों एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के...

More Articles Like This