Sunday, February 15, 2026

जेल के बाहर जश्न मनाना कांग्रेस नेताओं को पड़ा भारी देवेंद्र यादव, आकाश सहित 13 पर FIR दर्ज…

Must Read

जेल से निकलते ही विधायक देवेंद्र यादव पर एक और FIR दर्ज हो गया है। पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव सहित 13 कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज किया है। दरअसल कल देवेंद्र यादव की रिहाई के दौरान कांग्रेसियों ने रोड जाम कर दिया था।

पुलिस ने अब रोड जाम करने पर देवेंद्र यादव सहित 13 पर अपराध दर्ज किया गया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें देवेन्द्र यादव, सुबोध हरितवाल, शांतनु झा , आकाश शर्मा, शोएब ढेबर, अतीक मेमन, फराज, फरदीन खोखर, अनवर हुसैन, शेख वसीम, नीता लोधी, बाबी पांडे, शिबली मेराज खान शामिल हैं।

आपको बता दें कि देवेंद्र को बर्थडे के दूसरे दिन 20 फरवरी को बेल मिली थी। वे 17 अगस्त 2024 से यानी 188 दिन जेल में बंद थे। करीब 7 महीने के बाद देवेंद्र यादव की रिहाई जेल से हुई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक जेल पहुंचे हुए थे। रोड पर समर्थकों के होने से जेल रोड में जाम लग गया था।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This