डॉ चरणदास महंत ने भाजपा पर साधा निशाना

Must Read

असली भ्रष्टाचार के मामलों में कोई जांच नहीं हो रही है।
▪️पहले चंद्राकर यह बताएं कि वे अब तक मंत्री क्यों नहीं बन पाए

बिलासपुर 5 जून : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। लोरमी में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सिर्फ कागजों में काम पूरा मान बैठी है, किसी की भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।

संविधान बचाओ रैली पर जोर

डॉ. महंत ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में संविधान बचाओ रैली निकाल रही है, क्योंकि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बनाए संविधान को खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजकल विपक्ष को बाहर निकाल देना ही नियम बन गया है, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।

भाजपा नेताओं पर कार्रवाई को लेकर आरोप

डॉ. महंत ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं को टारगेट करने के लिए ईडी, सीबीआई और आईटी का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन असली भ्रष्टाचार के मामलों में कोई जांच नहीं हो रही।

अजय चंद्राकर पर तंज

भाजपा नेता अजय चंद्राकर द्वारा कांग्रेस नेताओं को “लंगड़ा घोड़ा” कहने पर डॉ. महंत ने तंज कसा कि पहले चंद्राकर यह बताएं कि वे अब तक मंत्री क्यों नहीं बन पाए।

- Advertisement -
Latest News

प्रधानमंत्री के मन की बात में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल, कैच द रेन अभियान में जिले के नवाचारों की पीएम ने की...

कोरबा। जल संरक्षण के क्षेत्र में कोरबा जिले के नवाचारों और जनभागीदारी आधारित प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण...

More Articles Like This