डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बने नरेंद्र देवांगन..

Must Read

कोरबा।  छत्तीसगढ़ प्रदेश गांड़ा समाज विकास समिति, कोरबा द्वारा बालको स्थित चौहान समाज सामुदायिक भवन में विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में निर्विरोध पार्षद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में श्री देवांगन ने डॉ. अंबेडकर को भारतीय संविधान के निर्माता, स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री, महान समाज सुधारक एवं भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित विभूति के रूप में याद किया। उन्होंने बाबासाहेब की प्रेरणादायक जीवन यात्रा, उनके संघर्षों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर पार्षद सुनीता चौहान, पार्षद चेतन मैत्री, समाज के केंद्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण चौहान, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वाद्यक, गोपाल ऋषिकर भारती, वि.प्र. रामकुमार राठौर, उपाध्यक्ष प्यारेलाल साहू सहित समाज के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, समानता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This