कोरबा ब्रेकिंग: देर रात कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा, 1 जुलाई। शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।


सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, साप्ताहिक अवकाश होने के कारण अधिकांश दुकानें बंद थीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
JB News Korba | Manish Jaiswal

- Advertisement -
Latest News

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

कोरबा रोटरी क्लब द्वारा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे (CA Day) के अवसर पर बुधवार को शुगर क्राउन,...

More Articles Like This