तिलकेजा में गूंजा ‘सेवा संकल्प’ का शंखनाद, उरगा मंडल की कार्यशाला में संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Must Read

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल की कार्यसमिति बैठक एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ मंडल कार्यशाला का आयोजन तिलकेजा में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यशाला में आगामी सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी रूप से धरातल तक पहुंचाने के साथ संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसेवा के संकल्प को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में नगर पालिक निगम कोरबा के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नरेन्द्र देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की भावना उसके कार्य का मूल आधार है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को समाज के बीच सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिलेगा।


कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी अजय विश्वकर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुल सिंह कंवर, किसान मोर्चा के जिला मंत्री मनोज धीरहे, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा सोनवानी, भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पटले, उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राम मनोहर सोनी, मंडल महामंत्री पवन कुमार कंवर, मंडल उपाध्यक्ष हरीश साहू एवं पुष्पा कंवर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, शक्तिकेंद्रों के प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक तथा पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यशाला के दौरान सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने और संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा हुई।


उरगा मंडल की इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बैठक ने यह संदेश दिया कि संगठन की मजबूती केवल बैठकों से नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने से होती है। कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Latest News

नकली होलोग्राम और अवैध शराब पर घिरी साय सरकार, कांग्रेस का आबकारी मंत्री पर हमला, भूपेश बघेल ने भी साधा निशाना

रायपुर, 13 सितंबर।CG Politics :  छत्तीसगढ़ में अवैध शराब और नकली होलोग्राम को लेकर सियासत गरमा गई है। कांकेर...

More Articles Like This