तू 10:30 तक जेल जाएगा, बेस्ट ऑफ लक’, बरेली में पत्नी और ससुरालियों से तंग युवक ने उठाया खौफनाक कदम।

Must Read

बरेली (उ.प्र.) : अतुल सुभाष ने दिसंबर में आत्महत्या कर ली थी और अपनी पत्नी और उसके परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। बेंगलुरु के टेक इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद उनका चार साल का बेटा किसके साथ रहेगा इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था, इस मामले में पत्नी और ससुरालियों से तंग आकर पीड़ित ने आत्महत्या कर ली थी, इस घटना ने देश में एक नई बहस छेड़ दी थी, इसके बाद ऐसे कई मामले सुर्खियों में आ चुके है। ऐसे अब फिर से एक मामला सामने आया है, जो कि बरेली का है जहाँ एक युवक द्वारा कथित तौर पर पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया है। आत्महत्या करने से पूर्व लड़के ने अपनी मां से कहा, मैं हमेशा के लिए सोने जा रहा हूं, उसे परेशान ना किया जाए। मां को लगा कि उसका बेटा सोने जा रहा है। कुछ घंटे बाद जब मां बेटे को उठाने के लिए उसके कमरे में पहुंची तो देखा कि वह पंखे से लटका हुआ है, जिससे माँ सकते में आ गई और रोने लगी। यह मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुंशी नगर कॉलोनी का है।

ससुराल वालों पर पिटाई का भी आरोप :

मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले राज अपनी पत्नी सिमरन को लेने के लिए शाहजहांपुर मायके गया था। दोनों को देहरादून में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना था लेकिन मायके वालों ने राज की पत्नी सिमरन को साथ भेजने से इंकार कर दिया और उसके भाइयों ने राज के साथ मारपीट की और वहां से भगा दिया। अगले दिन मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का झूठा मुकद्दमा भी लिखा दिया। पुलिस हिरासत में रहने के बाद पति पूरी तरह से टूट गया था। उसे काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने अंततः यह खौफनाक कदम उठा लिया।

महिला ने पति को जेल भेजने की धमकी दी :

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पत्नी ने पति को हड़काया भी था और काफी बदतमीजी भी की थी। आरोप है कि पत्नी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘तू 10:30 तक जेल में जायेगा, बेस्ट ऑफ़ लक,अब तू जा जेल’। इसके बाद उसने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप है कि महिला ने अपने पुलिसकर्मी भाई के जरिए पति की पिटाई भी करवाई है, जिससे युवक अपमानित महसूस कर रहा था।

एक साल पहले हुई थी शादी :

इस मामले में घर के लोगों का कहना है कि एक साल पहले राज और सिमरन की शादी हुई थी। सिमरन दिनभर किसी से बातचीत करती रहती थी। कई बार परिवार में शिकायत भी की गई लेकिन सिमरन नहीं मानी। राज ने कई बार घर में लोगों से इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शादी के बाद दोनों को एक बेटा भी हुआ। मंगलवार को बरेली के महिला थाने में उसको पूछताछ के लिए बुलाया गया। बताया जा रहा है कि सिमरन के भाई भी महिला थाने में ही तैनात हैं। कथित तौर पर उसने राज और उसके पिता की सभी के सामने पिटाई कर दी और उसे धमकी दी गई उसे जल्दी जेल भेज दिया जायेगा। जिससे युवक काफी परेशान भी हो गया।

पुलिस का सामने आया बयान :

इस मामले में पुलिस का कहना है थाना इज्जत नगर में सूचना प्राप्त हुई एक युवक जिसकी उम्र 28 वर्ष है। पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। प्रथम दृदृष्टया यह गृह क्लेश का मामला सामने आ रहा है हालाँकि अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद मामले में जांच की जायेगी और उसी आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिला ‘हाई-टेक’ हाइड्रोपोनिक गांजा:भिलाई में पुड़िया बनाकर बेचते 2 युवक गिरफ्तार, पानी में उगाया जाता है यह गांजा

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने 2 युवकों को गांजा और हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।...

More Articles Like This