हैवानियत: 7 साल के मासूम की पत्थर से कुचलकर हत्या, पड़ोसी ने कुएं में फेंकी लाश

Must Read

कोरबा (पाली)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में एक 19 वर्षीय युवक ने पड़ोसी के 7 वर्षीय मासूम बच्चे ‘आयान’ की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बच्चे के साथ कुकृत्य करने की कोशिश की और विरोध करने पर पत्थर से सिर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

विश्वास का कत्ल और खौफनाक वारदात घटना 2 अप्रैल की है। मासूम आयान अपने दोस्तों के साथ तालाब गया था, जहाँ नशे में धुत आरोपी रंजीत कुमार ने उसे अकेला पाकर बहला-फुसला लिया। आरोपी बच्चे को एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ यौन शोषण का प्रयास किया। जब मासूम डर के मारे चिल्लाने लगा, तो अपनी पहचान उजागर होने के डर से रंजीत ने पास पड़े भारी पत्थर से बच्चे के सिर पर ताबड़तोड़ 4 वार किए।

साक्ष्य छिपाने के लिए कुएं में फेंका शव बच्चे की मौके पर ही मौत हो जाने के बाद आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए पड़ोसी गांव करतली के एक 12 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान: 3000 छात्रों को किया जागरूक, UPI और बैंक फ्रॉड से बचने के बताए उपाय… देखें वीडियो

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर...

More Articles Like This