Thursday, February 19, 2026

थाने में सनसनी: युवक ने पुलिस के सामने ब्लेड से काटा गला, आत्महत्या की कोशिश का वीडियो वायरल

Must Read

रायपुर।’ में पुलिस थाने के भीतर युवक ने खुद का गला काट दिया है। उसने पुलिसकर्मियों के सामने खुद के गले पर ब्लेड चलाकर आत्महत्या की कोशिश की है। इस घटना के बाद थाना प्रभारी समेत अन्य स्टाफ फौरन युवक को मेकाहारा अस्पताल ले गए। जहां युवक का इलाज जारी है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। यह पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि युवक का नाम सूरज नाथ जोगी(25) है। वह कुशालपुर इलाके का रहने वाला है। घटना 29 मई की शाम 8 बजे की है। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि युवक मौदहापारा पुलिस थाने के भीतर एंट्री किया। फिर वहां पर पुलिस कर्मियों से उसने कहा उसे मरना है। फिर कुछ मिनटों में ही युवक ने अपने हाथ में पकड़े हुए ब्लेड से खुद का गला काट लिया। गला करते ही खून बहने लगा।

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने फौरन इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। फिर टी आईं समेत अन्य स्टाफ ने युवक को फौरन मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, युवक के भाई का कहना है कि वह नशे का आदी है। इस तरह की हरकत वह पहले भी कर चुका है। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है।

अविवाहित है युवक

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि युवक अविवाहित है। घर वालों ने उसकी दो से तीन बार नौकरी लगवाई। लेकिन नौकरी में भी झगड़ा करके उसे छोड़ दिया। घटना के दिन वह अपने घर से घूमते हुए पैदल ही पुलिस थाने के भीतर आया था। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को कहा कि उसे मरना है फिर अपने गले पर ब्लड चला लिया।

- Advertisement -
Latest News

असंगठित श्रमिकों के लिए कोरबा में किया गया सम्मेलन ,कुछ मामलों में श्रमिकों को चेक प्रदान किया मंत्री ने,देखिए विडिओ

असंगठित श्रमिकों के लिए कोरबा में किया गया सम्मेलनकुछ मामलों में श्रमिकों को चेक प्रदान किया मंत्री नेकोरबा। श्रम...

More Articles Like This