फार्महाउस में हो रही थी शादी, स्विमिंग पूल में मिली लाश

Must Read

एमपी। भोपाल में ग्रामीण क्षेत्र गुंगा के हर्राखेड़ा स्थित एक फार्महाउस में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब 20 वर्षीय अयान अहमद की पूल में डूबने से मौत हो गई. अयान कबीरपुरा का रहने वाला था. वह अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार को फार्महाउस गया था. दरअसल, शाम के समय अयान अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने चला गया. नहाते वक्त वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. पूल में उस समय 10 से ज्यादा लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को तुरंत उसकी हालत का अंदाजा नहीं हुआ. कुछ देर बाद जब दोस्तों ने उसे गायब पाया, तब तक वह पानी में बेहोश हो चुका था.
दोस्तों ने जैसे-तैसे अयान को पानी से बाहर निकाला और पेट दबाकर पानी निकालने की कोशिश की. अयान ने थोड़ी देर के लिए होश भी संभाला, लेकिन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अयान को पानी से निकालते और लोग उसे बचाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. अयान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी बहन की शादी पहले ही हो चुकी है और उसके पिता एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं. स्थानीय पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस मौके पर मौजूद लोगों और अस्पताल स्टाफ के बयान दर्ज कर रही है. अयान के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया गया है.

- Advertisement -
Latest News

चिरायु योजना से नमन को मिली नई जिंदगी, निःशुल्क हृदय ऑपरेशन के बाद फिर लौटी खुशियां,देखिए विडिओ

कोरबा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत कोरबा जिले के 16 वर्षीय नमन कुमार डहरिया को निःशुल्क हृदय...

More Articles Like This