दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को बड़ी सौगात, 4,254 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

Must Read

बिलासपुर :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने रेल मंत्रालय की तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कटनी–पेंड्रा रोड चौथी लाइन और बिलासपुर (उसलापुर)–पेंड्रा रोड तीसरी लाइन शामिल हैं।

दोनों परियोजनाओं की कुल लंबाई 288 किलोमीटर और लागत 4,254 करोड़ रुपये है। वर्ष 2029-30 तक प्रस्तावित इन परियोजनाओं से रेल मार्ग की क्षमता बढ़ेगी और यात्री एवं मालगाड़ियों का संचालन अधिक सुगम होगा। अतिरिक्त लाइन से उत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी तथा भविष्य में अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

कटनी–पेंड्रा रोड चौथी लाइन 201 किलोमीटर लंबी होगी, जिसकी लागत 2,975 करोड़ रुपये है। वहीं बिलासपुर (उसलापुर)–पेंड्रा रोड तीसरी लाइन की लंबाई 87 किलोमीटर और लागत 1,279 करोड़ रुपये है।

परियोजनाओं से बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश के अनूपपुर और शहडोल क्षेत्रों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही अमरकंटक, बांधवगढ़, अचानकमार, खुटाघाट, मल्हार और रतनपुर जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच बेहतर होगी।

रेल क्षमता बढ़ने से कोयला, सीमेंट, लोहा-इस्पात सहित माल परिवहन को भी गति मिलेगी। परियोजनाओं से रोजगार सृजन, लॉजिस्टिक लागत में कमी, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

- Advertisement -
Latest News

अवैध महुआ शराब के अड्डे पर पुलिस का छापा:जांजगीर-चांपा में 5 गांवों में कार्रवाई, 52 बोरी लहान और बनाने का सामान बरामद

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा के अकलतरा थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई...

More Articles Like This