दसवीं की छात्रा रहस्यमय ढंग से हुई लापता, अब तक नहीं चल सका पता

Must Read

कोरबा/ कोरबा जिले में रहने वाली एक दसवीं की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। घंटों बीच जाने के बाद भी छात्रा घर वापस नहीं लौटी जिससे परेशान होकर परिजन ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। छात्रा अपने नाना-नानी के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। छात्रा हिंदू नववर्ष के मौके पर निकली शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए घर से निकली थी इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी छात्रा घर नहीं लौटी जिससे परिजन काफी परेशान है। परिजनों ने सिविल लाइन थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -
Latest News

आरक्षण सहित मांगों की अनदेखी पर विद्युत कंपनी के 65 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत,देखिए विडिओ

कोरबा/रायपुर, 13 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी में आरक्षण एवं अन्य संगठनात्मक मांगों की अनदेखी के विरोध में कर्मचारियों...

More Articles Like This